कैंसर में मंजूरबूटी नही मंजूरजूटी, सभी तरह से है कारगर और अनूठी

कैंसर में मंजूरबूटी नही मंजूरजूटी, सभी तरह से है कारगर और अनूठी

पंकज अवधिया

मंजूरबूटी नही मंजूरजूटी. जरा ठीक से पढिये.

आपके नेपाली आयुर्वेद चिकित्सक ने तो सही लिखा है. आप ही इसे मंजूर बूटी समझ कर देश भर में खोज रहे हैं और यह आपको नही मिल रही है.

आपके पिताजी किडनी के कैंसर की अंतिम अवस्था में है और नेपाल के चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं. आप बिहार के रहने वाले हैं. चिकित्सक ने आपको जड़ी-बूटियों की लम्बी सूची दी है और कहा है कि इन सब को लेकर आने पर ही वे दवा बनाकर आपको देंगे. आप जल्दी में है क्योंकि कैंसर तेजी से फ़ैल रहा है.

ये बड़े आश्चर्य की बात है कि इन दवाओं के आते तक नेपाली चिकित्सक किसी तरह की दवाएं आपके पिताजी को नही दे रहे हैं.

मैं बिना विलम्ब आपकी मदद करना चाहता हूँ. आप मेरे ड्राइवर के साथ चले जाइए. वह आपको मंजूरजूटी दिलवा देगा जंगल से. इसे हमारे क्षेत्र में इस नाम से शायद ही कोई पहचाने.

मंजूरजूटी वनस्पति का संथाली नाम है और मैं आपको यह भी बताना चाहूंगा कि जो औषधीय मिश्रण आपके नेपाली चिकित्सक उपयोग करने वाले हैं वह मूलत: किसी संथाली पारम्परिक चिकित्सक का है जो कैंसर की चिकित्सा में माहिर होंगे. मैं अपना डेटाबेस देखकर उनका नाम भी बता सकता हूँ.

मेरी तो यह सलाह है कि यदि सम्भव हो तो आप इस पारम्परिक चिकित्सक से भी मिलें. हो सकता है अपने  मिश्रण के साथ वे आपके पिताजी को जल्दी से राहत पहुंचा पाए.

निर्णय आपको करना है. मेरी शुभकानाएं आपके साथ हैं.   


सर्वाधिकार सुरक्षित

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम