ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) में बंगाल का फार्मूला हर्बल, Ixabepilone के कारण हुआ असफल

ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) में बंगाल का फार्मूला हर्बल, Ixabepilone के कारण हुआ असफल
पंकज अवधिया  

आप अपने फार्मूले की चालीस जड़ी-बूटियों को प्राथमिक घटक के रूप में इस्तमाल कर रहे हैं. समस्या की जड़ यही है.

आप बंगाल के प्रसिद्ध वैद्य हैं और कैंसर विशेषकर ब्रेस्ट कैंसर की चिकित्सा में महारत रखते हैं. पिछले कुछ सालों से आपको लग रहा है कि आपका फार्मूला अब उतना कारगर नही रहा.

 आपने इसमें फेरबदल करने की कोशिश की पर फिर से आप इसे पहले की तरह कारगर बनाने में सफल नही रहे.

आपने कैंसर पर मेरे शोध कार्यों के बारे में सुना और पढ़ा . इसलिए आप ब्रेस्ट कैंसर से प्रभावित रोगिणी को साथ लेकर आये हैं. आपकी रोगिणी का कैंसर तेजी से फैल रहा है और आधुनिक और पारम्परिक उपचार असफल साबित हो रहे हैं. आपने पहले ऐसे रोगियों को ठीक किया है. मैं आपकी मदद करूंगा.

आपने बताया कि आपकी रोगिणी को कैंसर के लिए  Ixabepilone नामक दवा दी जा रही है. मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आपका फार्मूला इसी दवा के कारण उतना असर नही दिखा पा रहा है जितना कि उसे दिखाना चाहिए. आपके फार्मूले में कोई दोष नही है. बस थोड़े से परिवर्तन की जरूरत है.

आप धव का प्रयोग पंचम घटक के रूप में करें. बिलांगा का प्रयोग द्वितीयक घटक के रूप में करें.

डोकरा जड़ी और कंघी का प्रयोग सप्तम घटक के रूप में करें. दादमारी का प्रयोग अष्टम घटक के रूप में करें.

संजीवनी का प्रयोग तृतीयक घटक के रूप में करें. सरफोंक और मूसली का प्रयोग नवम घटल के रूप में करें.

कौआगोड़ी और मजूरगोड़ी का प्रयोग दशम घटक के रूप में करें.  शेष सभी जड़ी-बूटियों को  पहले की तरह प्राथमिक घटक के रूप में प्रयोग करते रहें.

इस तरह तैयार फार्मूला कैंसर की Ixabepilone नामक दवा के साथ नकारात्मक प्रतिक्रिया नही करेगा और ब्रेस्ट कैंसर की चिकित्सा में पहले की तरह कारगर हो जाएगा.
   
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

Traditional medicinal knowledge about useful herb Imli or Amli (Tamarindus indica; family Caesalpiniaceae) in Chhattisgarh, India

Traditional Medicinal Knowledge about common herbs and herbal combinations used in treatment of diseases of stomach in Chhattisgarh, India