कैंसर की दवा से शरीर में सुन्नपन, Gemcitabine की ओर ध्यान दीजिये तुरंत

कैंसर की दवा से शरीर में सुन्नपन, Gemcitabine की ओर ध्यान दीजिये तुरंत
पंकज अवधिया   

आपके वैद्य से मुझसे सारी जानकारी मिल गयी है और उन्होंने फार्मूलों के नमूने भी भेज दिए हैं.

आपके वैद्य आपको कैंसर के लिए आठ किस्म के फार्मूले दे रहे हैं. आपको अग्नाशय का कैंसर (Pancreatic Cancer) है और यह अभी तीसरी अवस्था में है. आपका आधुनिक उपचार भी चल रहा है.

आपको शरीर के एक तरफ में बहुत कमजोरी लगती है और ऐसा लगता है जैसे कि पक्षाघात हो गया है. आपको लगता है कि ऐसा आपके वैद्य की दवाओं के कारण हो रहा है. इसलिए आप उनके फार्मूलों के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर आई हैं.

आपके वैद्य ने दावा किया है कि यदि उनले फार्मूले में कोई दोष निकला तो वे सुधार करने के लिए राजी हैं. मैं आपकी मदद करूंगा.

आपने बताया कि आपके वैद्य आपको आठ किस्म के फार्मूलेश्न्स दे रहे हैं. सुबह आपको बड़ा सालपान पर आधारित पारम्परिक औषधीय मिश्रण देते हैं. वे इसके साथ बीस तरह की जड़ी-बूटियों का प्रयोग करते हैं.

इस फार्मूले में बारोली बूटी का प्रयोग उन्हें नही करना चाहिए. इससे आपका लीवर कमजोर हो सकता है.

दोपहर को वे बरकंघी नामक बूटी पर आधारित पारम्परिक मिश्रण देते हैं. इसमें वे डूमर की छाल सहित तीस तरह की जड़ी-बूटियाँ डालते हैं.

उन्हें इस फार्मूले से डूमर की छाल हटाकर जंगली हल्दी का प्रयोग करना चाहिए ताकि आपको  हो रही खुजली से आपको निजात मिल सके.

इसी तरह वे शाम को आपको बड़ा खैर पर आधारित पारम्परिक  मिश्रण देते हैं. इसमें वे पांच तरह की बूटियों का प्रयोग करते हैं. उन्हें इस फार्मूले का प्रयोग बंद करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. इसे हमेशा अच्छी जीवनी शक्ति वाले रोगी को ही दिया जाता है.

मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आपको शरीर के एक तरफ जो कमजोरी की समस्या हो रही है उसके लिए आपके वैद्य की दवाएं जिम्मेदार नही हैं. यह आपको कैंसर के लिए दी जा रही  Gemcitabine नामक दवा के कारण है.. आप अपने डाक्टर को बिना  किसी देर के इसके बारे में बताइए. वे दवा या उसकी मात्रा बदलकर आपकी समस्या का समाधान करेंगे.
    
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम