ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) में हड्डियों का यूँ चटकना, गलत दवाओं के कारण रोगियों को पड़ता है भटकना

ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) में हड्डियों का यूँ चटकना, गलत दवाओं के कारण रोगियों को पड़ता है भटकना
पंकज अवधिया  

आप सारी रिपोर्ट लेकर आयें ताकि पूरी स्थिति को समझने में मुझसे आसानी हो. ई-मेल आई डी तो आपको पता ही है.

आपको ब्रेन कैंसर हैं और यह तेजी से फैल रहा है. आपके डाक्टर कहते हैं कि इसका असर आपकी त्वचा तक दिखने लगा है.

आप आधुनिक उपचार  करवा रहे हैं पर आपको अधिक सफलता नही मिल रही है. आप पारम्परिक उपचार भी करवा रहे हैं. दक्षिण के एक वैद्य आपकी चिकित्सा कर रहे हैं.

आपकी हड्डियां बहुत कमजोर हो रही हैं. चौबीसों घंटे उसमे दर्द होता रहता है, मांस-पेशियाँ भी तनाव में रहती है. हड्डियां चटक कर टूट जाती हैं और फिर  मुश्किल से जुडती हैं.

आपने खून की जांच कराई तो उसमे फास्फोरस का स्तर बहुत कम मिला. आपके डाक्टर ने कुछ दवाएं दी हैं पर फास्फोरस का स्तर बढ़ नही पाया.

हाल ही में आपकी तबियत इतनी बिगड़ी कि आप कोमा में जाते-जाते बचे. आप बुरी तरह घबरा गये और आपने कैंसर विशेषज्ञों से परामर्श लेबा शुरू किया. आपको मेरे बारे में जानाकारी पुणे के एक कैंसर विशेषज्ञ से मिली. आपने उनकी बात मानकर मुझसे मिलने के लिए समय लिया है. मैं आपकी मदद करूंगा.

आपने बताया कि आपको कैंसर के लिए  Everolimus नामक दवा दी जा रही है. आपके वैद्य आपको लता कस्तूरी पर आधारित पारम्परिक औषधीय मिश्रण दे रहे हैं.

मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आपके कैंसर की दवा Everolimus खून में फास्फोरस का स्तर थोड़ा कम करती है. यह इसका जाना हुआ साइड इफेक्ट है. आपके डाक्टर को इस बारे में जानकारी होनी चाहिए थी. पर आपके खून में फास्फोरस का स्तर बहुत कम है.

इसका कारण आपकी कैंसर की दवा Everolimus और वैद्य के फार्मूले के घटकों के बीच हो रही नकारात्मक  प्रतिक्रिया है.

लता कस्तूरी और चंदन एक साथ कैंसर के फार्मूले में प्रयोग नही किये जाते हैं. आपके वैद्य के फार्मूले में ये दोनों एक साथ हैं प्राथमिक घटक के रूप में. यही कारण है कि इसकी कैंसर की दवा Everolimus के साथ ऐसी प्रतिक्रिया हो रही है.

मैं आपको यही सलाह देना चाहता हूँ कि आप वैद्य की दवा को तुरंत बंद करें.  आप चाहें तो मैं उनसे फोन पर बात करके विस्तार से इस प्रतिक्रिया के बारे में बता देता हूँ पर मुझे लगता नही कि वे फार्मूले में परिवर्तन करेंगे.

आप अपने डाक्टर को भी यह बात बताये ताकि वे अपनी दवा में परिवर्तन कर सकें.
   
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.

-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित
 E-mail:  pankajoudhia@gmail.com

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम