ब्रेन टयूमर (Brain Tumor) में दस बूटियों वाला चूर्ण, रोगी की चिकित्सा करे सम्पूर्ण

ब्रेन टयूमर (Brain Tumor) में दस बूटियों वाला चूर्ण, रोगी की चिकित्सा करे सम्पूर्ण
पंकज अवधिया  

बहुत सी आधुनिक दवाओं को पारम्परिक दवाओं के साथ लिया तो जा सकता है पर जहाँ तक सम्भव हो दोनों में से एक तरह की ही दवा लेनी चाहिए.

आप लन्दन से आये हैं और आपको ब्रेन टयूमर है. लन्दन में ही आपकी चिकित्सा चल रही है,

आप भ्रमण के लिए भारत आये और आपने यहाँ टेली शापिंग के जरिये बेचे जा रहे उत्पाद के बारे में जाना. इस उत्पाद के बारे में दावा किया गया था कि यह सभी तरह के कैंसर को जड़ से खत्म करता है.

आपने कम्पनी से संपर्क किया तो उन्होंने आपको एक वैद्य के पास भेज दिया. चालीस जड़ी-बूटियों वाला उत्पाद आपको दे दिया गया.

आप उसका नियमित प्रयोग कर रहे हैं. आपने अपने लन्दन वाले डाक्टर से इस उत्पाद के बारे में जानकारी शेयर नही की है.

दोनों दवाओं  से आपके ब्रेन टयूमर पर कोई असर नही पड़ा. कैंसर के पारम्परिक उपचार पर मेरे शोध कार्यों के बारे में जानकार आपने मुझसे मिलने का समय लिया है. मैं आपकी मदद करूंगा.
    
आपने बताया कि आपको  ब्रेन टयूमर के लिए Everolimus नामक दवा दी जा रही है.  आपने विस्तार से वैद्य द्वारा दिए जा रहे फार्मूले के घटकों के बारे में बताया.

मैं आपको बताना चाहता हूँ कि उनका फार्मूला ठीक है पर यह कैंसर की शर्तिया दवा नही है. इसमें पांच तरह के वृक्षों की गोंद है जिसके लम्बे समय तक प्रयोग से शरीर की गर्मी कम होती है. यह आपकी कामशक्ति को बहुत कम कर सकता है. इनमे से एक प्रकार के गोंद की आपकी कैंसर की दवा से नकारात्मक प्रतिक्रिया हो सकती है.

मैं आपको तीस दिनों का एक चार्ट बनाकर दे रहा हूँ जिसमे स्वास्थवर्धक  खाद्य सामग्रियों को शामिल किया गया है. इससे आपके शरीर को ब्रेन टयूमर से लड़ने की ताकत मिलेगी.

इसके अलावा दस जड़ी-बूटियों से तैयार एक चूर्ण भी दे रहा हूँ जिससे बहुत कम समय में आपका ब्रेन टयूमर  ठीक हो सकता है.  इस चूर्ण का प्रयोग भारतीय पारम्परिक चिकित्सा में पीढीयों से हो रहा है और मैंने 10000 से अधिक मामलों में इसके सफल प्रयोग को देखा है.

३० दिनों बाद आपकी स्थिति को देखते हुए इस चूर्ण को और अधिक शक्तिशाली बनाकर आपको दिया जाएगा.

वैसे तो इन दस जड़ी-बूटियों की आपकी कैंसर की दवा से नकारात्मक प्रतिक्रिया नही होती है पर मेरा मानना है कि आप केवल एक प्रकार की दवा एक बार में ले तो आपको सही मायने में लाभ होगा.

मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.

-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित
 E-mail:  pankajoudhia@gmail.com

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम