ओवेरियन कैंसर में करौदा और कमरख, अंगरेजी दवा के साथ करे झंझट

ओवेरियन कैंसर में करौदा और कमरख, अंगरेजी दवा के साथ करे झंझट
पंकज अवधिया  

इतनी अधिक किस्म के फल तो मैंने अपनी जिन्दगी में नही देखे. आपकी फलों की टोकरी में तो आफ्रीका के फल है और न्यूजीलैंड के भी. देशी फल भी कम नही हैं. आपकी फ्रूट थेरेपी वाकई दिलचस्प है.

आपको Ovarian Cancer है और इससे संघर्ष करते आपको लम्बा समय हो गया. आपका आधुनिक उपचार चल रहा है और साथ में आपने दुनिया भर के फलों से दोस्ती कर ली है.

आप विदेशों में रहने वाके अपने मित्रों और रिश्तेदारों की सहायता से नाना प्रकार के फल मंगवाती हैं और कैंसर की दवा के रूप में प्रयोग करती हैं. इंटरनेट की सुविधा होने से आपको और अधिक आसानी हो गयी है.

आप विदेशों के अलावा देश के अंदरुनी हिस्सों से भी फल मंगवा रही हैं. इस फ्रूट थेरेपी से आपके चिकित्सक को कोई समस्या नही है और आपका कहना है कि इससे आपको लाभ हो रहा है.

पिछले कुछ समय से आपको कुछ शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो रही हैं जिसके लिए आपने मुझसे परामर्श लेने का निश्चय किया है और समय लेकर मिलने आई हैं. मैं आपकी मदद करूंगा.

आपने बताया कि आपके मसूड़ों में बहुत दर्द रहता है. रात को नींद में आपके जबड़ें आपस में भींच जाते हैं और इससे आपके दांत टूट जाते हैं. आपकी जीभ भी अक्सर कट जाती है. आपके मुँह का स्वास्थ ठीक नही है. गाल में सदा जख्म बना रहता है और होठों के किनारों पर भी हमेशा जख्म रहता है जो किसी भी दवा से ठीक नही होता है. आपको बताया गया है कि आप नींद में उल्टा-पुल्टा बोलती हैं. आपको पानी से डर लगता है. गर्म चीजें आपको सहन नही होती हैं. आप गहरे मानसिक अवसाद में है.

आपने यह भी बताया कि कैंसर के लिए आपको Etoposide नामक दवा दी जा रही है. आपकी समस्या का कारण यह दवा नही लगती है.

मैंने आपके द्वारा उपयोग किये जा रहे फलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली हैं. मैंने इन फलों में कमरख और करौंदे की पहचान की है. इन दोनों फलों की आपकी कैंसर की दवा से नकारात्मक प्रतिक्रिया हो रही है जिसके कारण ऐसे लक्ष्ण आ रहे हैं.

आप यदि इन दोनों का प्रयोग बंद कर दें तो आपकी सारी समयाओं का समाधान हो सकता है. आप ग्रीन एप्पल भी ले रही हैं. यह अच्छी बात है कि इसे आप कम मात्रा में ले रही हैं. अधिक मात्रा में यह भी आपके कैंसर की दवा से प्रतिक्रिया कर सकती है.

मैं आपको यही सलाह दूंगा कि कैंसर में खट्टे फलों का उपयोग जानकारों की निगरानी में करे.

मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.

-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित
 E-mail:  pankajoudhia@gmail.com

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम