ब्रेस्ट कैंसर में कनेर और करीयारी, कैंसर से लड़े पर कीमोथेरेपी दवा के संग पड़े भारी

ब्रेस्ट कैंसर में कनेर और करीयारी, कैंसर से लड़े पर कीमोथेरेपी दवा के संग पड़े भारी
पंकज अवधिया  

कैंसर  के उपचार के लिए जहरीले रसायनों और जहरीली वनस्पतियों के प्रयोग का पक्षधर मैं नही हूँ. ये भले ही कैंसर को नष्ट करते हों पर इनका बहुत बुरा असर शरीर में उन भागों में होता है  जो कि विकार मुक्त होते हैं और जहर के प्रयोग की बड़ी कीमत रोगियों को चुकानी पडती है.

आप ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है और नेपाल की रहने वाली हैं. आपने अपनी स्वास्थ समस्याओं की सूची एक लम्बे पत्र के रूप में भेजी है.

आपने  अपनी मुख्य समस्याएं 150 से अधिक बिन्दुओं में गिनाई है. मैं आपके कष्ट को समझ सकता हूँ. आप बहुत अधिक शारीरिक और मानसिक यंत्रणा झेल रही हैं फिर भी हौसला बनाये हुये हैं. मैं आपकी मदद करूंगा.

आपने पत्र में ह्रदय की बढी हुयी धडकन के बारे में विस्तार से लिखा है. आपको बाई करवट में सोते नही बनता है. रात को गहरी नींद से आप अचानक उठ कर बैठ जाती हैं. आपके हाथ-पैर सुन्न होते जा रहे हैं. किडनी वाले स्थान पर आपको चौबीसों घंटे तेज दर्द होता है. रात में आपको कम से कम तीस बार उठना पड़ता है पेशाब के लिए. आपने अपने ध्वस्त होते नर्वस सिस्टम के बारे में भी लिझा है.

आपने बताया है कि आपकी कीमोथेरेपी लन्दन के जाने-माने अस्पताल में चल रही है. और आपको Eribulin नामक दवा दी जा रही है. कैंसर के लिए आप नेपाल के ही एक वैद्य की दवा भी ले रही है जो काठमांडू में अपनी सेवायें देते हैं.

वे कैंसर की चिकित्सा में महारत रखते हैं पर उनकी चिकित्सा के दौरान रोगियों को बहुत अधिक शारीरिक और मानसिक यंत्रणा झेलनी पडती है. मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आपके वैद्य से मेरी मुलाकार बनारस यात्रा के दौरान हो चुकी है और उनके द्वारा दी जाने वाली जड़ी-बूटियों की मुझे पूरी जानकारी है.

वे अपने रोगियों को आधुनिक उपचार पूरी तरह बंद करने को कहते हैं. उसके बाद शरीर की सफाई और आधुनिक दवाओं के प्रभाव को हटाने के लिए दस दिनों तक विशेष औषधीयाँ देते हैं. उसके बाद ही उनका उपचार शुरू होता है. वे रोगियों को बार-बार बुलाते हैं ताकि रोग पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके.

मुझे लगता है कि आपने उनसे लन्दन वाले उपचार की बात छिपाई है. मैं आपको बताना चाहता हूँ कि वैद्य अपने फार्मूले में करियारी और कनेर की जड़ जैसे विषैले घटक का प्रयोग करते हैं. ये घटक कैंसर को खत्म करने में मदद करते हैं पर इससे शरीर में कई तरह की नई समस्याएं हो जाती हैं जिनमे से कुछ  का उल्लेख आपके भेजे पत्र में है.

वैद्य के फार्मूले के साथ आपके द्वारा ली जा रही कैंसर की दवा Eribulin महाविष की तरह काम करती है और वैसे ही लक्ष्ण प्रगट होते हैं जैसे कि आपके शरीर में हो रहे हैं.

मैं आपको यही सलाह दूंगा कि आप दोनों में से एक दवा का प्रयोग करें. आधुनिक और पारम्परिक दवाओं का मेल हमेशा लाभदायक नही होता है.  

मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.

-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित
 E-mail:  pankajoudhia@gmail.com

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

Traditional medicinal knowledge about useful herb Imli or Amli (Tamarindus indica; family Caesalpiniaceae) in Chhattisgarh, India

Traditional Medicinal Knowledge about common herbs and herbal combinations used in treatment of diseases of stomach in Chhattisgarh, India