कैंसर की अंतिम अवस्था में १४ प्रकार की गिलोय, मरता रोगी भी ठीक होय

कैंसर की अंतिम अवस्था में १४ प्रकार की गिलोय, मरता रोगी भी  ठीक होय
पंकज अवधिया



आपको तो पारम्परिक चिकित्सक की दवाओं से लाभ हो रहा था फिर आप क्यों उनकी चिकित्सा पर अनावश्यक प्रश्न कर रहे हैं.

आपको पेट का कैंसर है और डाक्टर अब आपको जवाब दे चुके हैं. कैंसर इतना अधिक फैल गया है कि अब कोई आपका उपचार करने के लिए तैयार नही हैं.

आपको बता दिया गया है कि अब आप के पास ज्यादा समय नही है. आपने मुझसे सम्पर्क किया था. मैंने आपको एक पारम्परिक चिकित्सक के पास भेजा था.

उनकी दवाओं से आपको लाभ होने लगा और थोड़ा ठीक होते ही आपने उनकी चिकित्सा पर अंगुली उठाना शुरू कर दिया. आपने बताया कि पारम्परिक चिकित्सक आपको कैंसर के लिए १४ प्रकार की दवाएं दे रहे हैं.

एक दिन में दो प्रकार की दवा लेनी पडती है. वे आपसे हर सप्ताह पांच हजार रूपये दवा के लिए ले रहे हैं. आपने उनकी दवा की जांच करवाई तो आपको पता चला कि वे १४ प्रकार की नही बल्कि एक ही प्रकार की दवा चौदह प्रकार की दवा बताकर दे रहे हैं.

आपको लगता है कि एक ही तरह की दवा के लिए पांच हजार रूपये बहुत ज्यादा हैं. आपने मोलभाव करने की कोशिश की तो पारम्परिक चिकित्सक ने आपका उपचार रोक दिया.

अब आपका कैंसर फिर बढने लगा है इसलिए आप पारम्परिक चिकित्सक की शिकायत लेकर मेरे पास आये हैं. आपने बाजार से वही दवा खरीदकर खाई अपर आपको कोई लाभ नही हुआ.


मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आपके पारम्परिक चिकित्सक आपको गिलोय दे रहे हैं. पर यह एक तरह का नही बल्कि चौदह तरह का गिलोय है.

पारम्परिक चिकित्सक गिलोय को अलग-अलग वनस्पतियों के सत्व से लम्बे समय तक सींचते हैं उसके बाद गिलोय को औषधि के रूप में इस्तमाल करते हैं. आपको जो पहले प्रकार की गिलोय दी गयी है उसे पारम्परिक चिकित्सक ने तीन महीने तक उपचारित किया है. वे अल सुबह गिलोय को ३२ प्रकार की जड़ी-बूटियों से तैयार घोल से सिंचित करते हैं.

चाहे पानी गिरे या तूफ़ान आये वे बिना किसी ब्रेक के गिलोय को उपचारित करते रहते हैं. इससे गिलोय विशेष गुणों से परिपूर्ण हो जाता है.

इस गिलोय से वे कैंसर के लिए औषधि तैयार करते हैं. आपको जो दूसरे प्रकार का गिलोय दिया गया है उसे पारम्परिक चिकित्सक ने आठ महीनों में तैयार किया है.

रोज दोपहर को वे पांच तरह की जड़ी-बूटियों के सत्व से इसे सिंचित करते रहे हैं. इस तरह उन्होंने चौदह अलग-अलग प्रकार की गिलोय तैयार की है.  

पारम्परिक चिकित्सक की सफल चिकित्सा के पीछे हमारा पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान है. वे आपकी जान बचाने के लिए बहुत कम शुल्क ले रहे हैं.

मुझे नही लगता कि आपका यह रवैया ठीक है. इससे पहले कि देर हो आप उनसे चिकित्सा करवाना फिर से शुरू करें.
  
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम