ब्रेस्ट कैंसर जब हो पुरुषों को, तो शराब से उसी पल तौबा कर लो

ब्रेस्ट कैंसर जब हो पुरुषों को, तो शराब से उसी पल तौबा कर लो
पंकज अवधिया

जब आप पहली बार मुझसे मिलने आये थे तो आपको वक्ष स्थल में उभार आने की समस्या थी. आपसे चर्चा करने पर पता चला कि आप पिछले दस वर्षों से बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर रहे थे और आपका लीवर बुरी तरह  खराब हो रहा था.

आपके डाकटर ने तुरंत ही शराब पर रोक लगाने की सलाह दी थी. मैंने आपको बताया था कि बहुत लम्बे समय तक अधिक मात्रा में शराब पीने से पुरुषों के वक्ष स्थल में ऐसे उभार आ जाते हैं. आप उस समय उभरे हुए वक्ष स्थलों की सर्जरी करवाना चाहते थे . मैंने आपको ऐसा न करने की सलाह दी थी.

आप दूसरी बार मुझसे मिलने आये तो आप सर्जरी करवा चुके थे और अब समस्या थी कि आपके बाएं वक्ष में गाँठ बन गयी थी जो बड़ी होती जा रही थी. आपने पहले तो ध्यान नही दिया और फिर जब समस्या बढती गयी तो आपने मुझसे परामर्श लेने का समय लिया.

मैंने ब्रेस्ट कैंसर की आशंका जताई तो आपके आश्चर्य का ठिकाना नही रहा. क्या पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है?

मेरी सलाह पर आप कैंसर विशेषज्ञ से मिले और उन्होंने जाँच के बाद पुष्टि की कि आपको ब्रेस्ट कैंसर है. आपका शराब पीना अब  भी जारी था. आपकी आधुनिक चिकित्सा आरम्भ हो गयी.

इस बार जब आप मुझसे मिलने आये हैं तो आपका पूरा शरीर सूजा हुआ है. आपकी शराब अभी भी जारी है. लीवर अब काम करने की हालत में नही है और आपका कैंसर पूरे वक्ष में फ़ैल गया है. आपकी सारी दवाएं बंद हो चुकी है और डाकटर अस्पताल में भर्ती करने से कतरा रहे हैं. मैं आपकी मदद करूंगा पर आपको शराब छोडनी पड़ेगी.

मैं आपको बताना चाहता हूँ कि पारम्परिक चिकित्सा में बहुत सारे ऐसे औषधीय मिश्रण है जिनमे शराब की आदत को छुडाने की क्षमता है. साथ ही ऐसे फार्मूले भी हैं जिनके प्रयोग से यदि आप अधिक मात्रा में शराब पीते हैं तो आपका लीवर शराब के सम्भावित नुकसानों से पूरी तरह बचा रहता है .

मैंने अपने व्याख्यानों और लेखों की मदद से बहुत बार योजनाकर्ताओं को यह सलाह दी है कि आप शराब की दुकानों में ऐसे औषधीय मिश्रणों को मुफ्त में उपलब्ध करवाएं ताकि आम लोग शराब के नुकसान से पूरी तरह बचे रहे.

आपको मुझसे यह दवा पहले ही प्राप्त कर लेनी थी जिससे आपकी ऐसी हालत नही होती. शराब की अति ने आपके कैंसर को फैलने में मदद की.

मैंने अपने मित्र पारम्परिक चिकित्सक को आमंत्रित किया है जो आपकी चिकित्सा करेंगे. आपके कैंसर और लीवर दोनों की चिकित्सा की जायेगी. शुरुआत में बीस दिनों तक आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों में तरह-तरह की जड़ी-बूटियों के लेप लगाये जायेंगे और फिर उसके बाद आंतरिक दवाओं का क्रम शुरू होगा.
    
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.

-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित
 E-mail:  pankajoudhia@gmail.com
-=-=-


Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम