कैंसर में उल्टियां गुल कर दे दिमाग की बती, Gemcitabine के साथ जब लो दोषयुक्त रत्ती

कैंसर में उल्टियां गुल कर दे दिमाग की बती,  Gemcitabine के साथ जब लो दोषयुक्त रत्ती
पंकज अवधिया

कीमोथेरेपी के बाद उल्टी की समस्या तो रहती ही है. आप अपने डाक्टर से सम्पर्क करिये वे  आपको दवाएं देंगे उल्टी बंद करने के लिए. यदि उसके बाद भी उल्टी नही रुक रही हो तो मुझे बताइयेगा.

आपको ब्रेस्ट कैंसर है और यह अब पूरे शरीर में फैलने लगा है. आपका आधुनिक उपचार चल  रहा है. आपको कीमोथेरेपी में Gemcitabine नामक दवा दी जा रही है. इससे आपको बहुत परेशानी हो रही है और आपके डाक्टर पूरा प्रयास कर रहे हैं ताकि आपको कम से कम तकलीफ हो. उनका कहना है कि कैंसर के लिए यह दवा जरूरी है.

आपके एक पारम्परिक चिकित्सक से भी कैंसर की दवा ले रही हैं. आपके पारम्परिक चिकित्सक नई दवाओं के बारे नही जानते और आपके डाक्टर पारम्परिक दवाओं के बारे में. फिर भी दोनों  ने अनुमती दी है कि आप दोनों दवाओं को साथ-साथ ले सकते हैं.

कीमोथेरेपी के एक सप्ताह बाद भी जब उल्टी नही रुकी तो आपने इंटरनेट पर कैंसर पर शोध कर रहे विशेषज्ञों के बारे में जानकारी एकत्र करनी शुरू की और उनसे सम्पर्क साधने का प्रयास किया. इसी क्रम में आपने मुझसे संपर्क किया है. मैं आपकी मदद करूंगा.

मैंने आपके पारम्परिक चिकित्सक से बात की है और वे आपको कैंसर के लिए एक सरल फार्मूला दे रहे हैं जिसमे सात प्रकार की जड़ी-बूटियाँ हैं. ये जड़ी-बूटियाँ जहरीली मानी जाती है पर आपके पारम्परिक चिकित्सक शोधन के बाद ही इनका प्रयोग कर रहे हैं.

आपने उनके दारा दी जा रही दवा का नमूना मुझे भेजा है. पारम्परिक चिकित्सक ने भी मेरे सहायक को सात तरह की बूटियाँ अलग-अलग दी हैं. मैं आपको बताना चाहता हूँ कि मैंने उनकी शोधन विधि की परिक्षा करने के लिए बहुत सी बूटियों को चखा है.

उनमे से एक बूटी ने मुझे तीन घंटों तक बेहोध रखा जबकि एक बूटी के प्रयोग से वैसे ही लक्ष्ण आये जैसे कि  आपके शरीर में दिख रहे हैं. पर उनकी उग्रता कम थी.

मैंने उस बूटी की पहचान रत्ती के रूप में की है. यदि आपके पारम्परिक चिकित्सक ने इसका ठीक से शोधन किया होता तो इस तरह की समस्या नही आती.

मैंने अपने अनुभवों से जाना है कि आपकी कैंसर की दवा Gemcitabine आपके पारम्परिक चिकित्सक के फार्मूले में उपस्थित रत्ती नामक बूटी से नकारात्मक प्रतिक्रिया करती है. यह प्रतिक्रिया उस समय उग्र हो जाती है जब रत्ती को ठीक से शोधित नही किया जाता है.

मैं तो आपको यही सलाह देना चाहता हूँ कि आप दोनों तरह की दवाएं एक साथ नही लें. इससे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा.  

मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम