गुदा के कैंसर (Anal Cancer) में Fluorouracil के साथ अर्क मन्दार वाला, गोरी त्वचा को कर दे काला

गुदा के कैंसर (Anal Cancer) में Fluorouracil के साथ अर्क मन्दार वाला, गोरी त्वचा को कर दे काला
पंकज अवधिया  

आपके वैद्य आपके साथ आने वाले थे. मैं उनकी प्रतीक्षा कर रहा था. उनका आना जरूरी है.

आपको Anal Cancer है और यह तेजी से फैल रहा है. आपकी कीमोथेरेपी चल रही है और यूरोप में आपका यह उपचार चल रहा है. आप भारत में राजस्थान के एक वैद्य से भी उपचार करवा रहें हैं.

वैद्य आपको बहुत सारी दवाएं दे रहे हैं पर आपको इन दवाओं के बारे में जानकारी नही दे रहे हैं.  कैंसर का उपचार शुरू होने के बाद से आपकी त्वचा का रंग काला होने लगा है. आप गोरे थे पर अब पूरा शरीर काला पड़ता जा रहा है.

आपकी त्वचा सूखी हो गयी है और छिलके के रूप में निकल रही है. आपके डाक्टर ने कहा है कि यह कीमोथेरेपी का साइड इफेक्ट हो सकता था पर जिस तरह यह समस्या स्थायी होती जा रही है उससे यह नही लगता कि ये कीमोथेरेपी के कारण है. आपने मेरे बारे अपने किसी मित्र से सुना इसलिए समय लेकर परामर्श लेने आये हैं. मैं आपकी मदद करूंगा.

आपने बताया कि आपको कैंसर के लिए Fluorouracil नामक दवा दी जा रही है. मैं आपको बताना चाहता हूँ कि कैंसर की इस दवा की बहुत सी जड़ी-बूटियों के साथ नकारात्मक प्रति क्रिया होती है जिससे रोगियों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

आपके वैद्य ने दवाओं के नाम बताने से इनकार कर दिया है. ऐसे में बड़ी मुश्किल है प्रतिक्रिया के बारे में अपनी राय देने में. आपने उनके द्वारा दी जा रही दवाओं के नमूने दिखाए हैं पर उनसे दवाओं की सही पहचान कर पाना मुश्किल है.

उन्होंने आपको जो अर्क दिया है वह मन्दार का अर्क लगता है. मन्दार का अर्क जब आपके कैंसर की दवा से नकारात्मक प्रतिक्रिया करता है तो ऐसी ही लक्ष्ण आते हैं जैसे आपके शरीर में दिख रहे हैं.

मैं आपको यही सलाह देना चाहता हूँ कि आप दवाओं की आपसी प्रतिक्रिया के बारे में जाने बिना दवाएं न ले. इससे आप परेशानी से बचे रहेंगे. वैसे भी कैंसर के कारण आपको बहुत ज्यादा कष्ट हो रहा है.
       
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित
 E-mail:  pankajoudhia@gmail.com

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम