ब्रेन टयूमर (Brain Tumor) के साथ सांस की बीमारी, अर्क अंकोल के साथ Everolimus पड़े भारी

ब्रेन टयूमर (Brain Tumor) के साथ सांस की बीमारी, अर्क अंकोल के साथ  Everolimus पड़े भारी
पंकज अवधिया  

आपके मेरे पास आये मुश्किल से दस मिनट हुआ होगा पर बदबू से सारा कमरा भर गया है. यह गंध आपके बेटे की साँसों से आ रही है. मैं जड़ी-बूटियों के सुगन्धित मिश्रण को जलाने की व्यवस्था करता हूँ ताकि हम आराम से बैठकर चर्चा कर सकें.

आपके बेटे को  ब्रेन टयूमर है और दिल्ली में आधुनिक उपचार चल रहा है.  आप वेल्लोर के किसी आयुर्वेद चिकित्सक से भी बेटे का उपचार करवा रहे हैं.

पिछले कुछ समय से आपके बेटे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, फेफड़ों में बलगम भरा हुआ है जो मुश्किल से निकलता है, सांस में जबरदस्त बदबू आती है. थोड़ा सा परिश्रम करने पर उसका दम भर जाता है. रात को ठीक से सो नही पाता है और सांस रुकने के डर से रात भर बैठकर ही नींद लेता है, उसे लगातार खांसी आती रहती है और एक बार खांसी का दौर शुरू होने पर यह घंटों तक चलता है.

आपने बहुत दवा की पर इस समस्या का समाधान नही निकला. आपने ब्रेन टयूमर और इस नई समस्या पर बात करने के लिए मुझसे परामर्श का समय लिया है. मैं आपकी मदद करूंगा.

आपने बताया कि आपके बेटे को ब्रेन टयूमर के लिए Everolimus नामक दवा दी जा रही है. आपके आयुर्वेद चिकित्सक आपके बेटे को कई तरह के चूर्ण दे रहे हैं. वे हर्बल टी भी दे रहे हैं और साथ ही कई तरह अर्क भी उनके उपचार का हिस्सा हैं.

आपने उनसे इन दवाओं के बारे में पूरी जानकारी एकत्र की है और दवाओं के नमूने लेकर मेरे पास आये हैं. आपके कहने पर मैंने आपके आयुर्वेद चिकित्सक से भी बात की है फोन पर.

उन्होंने बताया कि उन्हें पारम्परिक दवाओं की आधुनिक दवाओं से होने वाली प्रतिक्रियाओं के बारे ज्यादा जानकारी नही है.

मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आपके आयुर्वेद चिकित्सक आपके बेटे को अंकोल का अर्क दे रहे हैं. अंकोल के अर्क की ब्रेन टयूमर की दवा से नकारात्मक प्रतिक्रिया होती है. ऐसा मैंने पिछले पच्चीस सालों में बहुत से मामलों में देखा है. इस नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण ही इतनी सारी  समस्याएं हो रही हैं.

मैं आपको यही सलाह देना चाहता हूँ कि आप अपने बेटे को अंकोल का अर्क देना बंद कर दें.  इससे आपके बेटे की सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा.  

मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित
 E-mail:  pankajoudhia@gmail.com

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम