कैंसर में तेलिया कंद की जगह भस्म और वराही कंद, कीमोथेरेपी की दवा के साथ करे सारे रास्ते बंद


कैंसर में तेलिया कंद की जगह भस्म और वराही कंद, कीमोथेरेपी की दवा के साथ करे सारे रास्ते बंद
पंकज अवधिया  



आपको देखकर ऐसा लगता है कि आपको तेज बुखार है और आप किसी मानसिक रोग से जूझ रहे हैं. आप आराम से बैठें. मैं आपके साथ आये लोगों से पूरी जानकारी लेता हूँ.

आप इंदौर में रहते हैं और मुँह के कैंसर के रोगी है.  आपने हाल ही में कीमोथेरेपी करवाई है. उसके बाद से आपकी हालत बिगड़ने लगी.

सिर में तेज दर्द होने लगा, आँखें लाल रहने लगी, शरीर का संतुलन बिगड़ गया, आपकी नींद गायव हो गयी, आप अनाप-शनाप बोलने लगे. आपने तुरंत अपने डाक्टर में भेंट की तो उन्होंने कुछ दवाएं लिखकर दी. उन दवाओं को लेने के बाद भी आपकी स्थिति नही सुधरी.  तब आपने मुझसे परामर्श लेने का मन बनाया. मैं आपकी मदद करूंगा.

मैंने आपकी मेडीकल रिपोर्ट देखी है. मैंने आपसे आपकी दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली है और साथ ही आपके खान-पान के बारे में भी पूछा है.

आपने बताया कि कीमोथेरेपी के पहले से आप मालवा के किसी वैद्य से तेलिया कंद  लेकर उसका सेवन कर रहे थे. वैद्य ने कहा था कि इससे कैंसर पूरी तरह से ठीक हो जाएगा पर फिर भी आपने आधुनिक और पारम्परिक चिकित्सा दोनों को एक साथ जारी रखने का मन बनाया. मैंने वैद्य द्वारा दिए गये तेलिया कंद के नमूने आपसे मंगवा लिए हैं.

मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आपकी कुछ समस्याओं की जड़ कीमोथेरेपी के बाद उबकाई को रोकने के लिए दी जा रही दवा है. आपके डाक्टर ने निश्चित ही इसे केवल तीन दिनों तक खाने को कहा होगा पर आप बता रहे हैं कि आप इसे दस से अधिक दिनों से ले रहे हैं. एक बार उल्टी शुरू होने के बाद यह दवा काम मही करती है. आप अपनी गलती स्वीकार करे और अपने डाक्टर को इसके बारे में बताएं. वे जरुरु आपकी समस्या का समाधान करेंगे.

मैंने आपके वैद्य द्वारा भेजे गये नमूने को देखा है. इसमें तेलिया कंद नही है बल्कि भस्म कंद और वराही कंद है. मैं आपको बताना चाहता हूँ कि कीमोथेरेपी के बाद  दी जाने वाली दवाएं विशेषकर उबकाई को रोकने वाली दवाएं वराही कंद के साथ नकारात्मक प्रतिक्रिया करती है.  सारी समस्याओं की जड़ यही है.

आपने बताया कि आपको तेलिया कंद के लिए तीन लाख रूपये देने पड़े और उस पर गलत कंद आपको दिया गया जिससे आपकी हालत बिगड़ गयी. तेलिया कंद यदि आपने लिया होता तो यह नकारात्मक प्रतिक्रिया नही होती. आप ऐसे वैद्य से बचकर ही रहें.

यदि आप चाहे तो मैं आपको ऐसे पारम्परिक चिकित्सक के पास भेज सकता हूँ जो तेलिया कंद पर आधारित औषधीय मिश्रणों का प्रयोग करते हैं और उनकी फीस न के बराबर है.  
    
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित
 E-mail:  pankajoudhia@gmail.com
-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम