क्या हम तैयार है मुम्बई मे सुनामी के कहर के लिये?
क्या हम तैयार है मुम्बई मे सुनामी के कहर के लिये? - पंकज अवधिया पिछले वर्ष मै मुम्बई के आस-पास उपलब्ध वनस्पतियो की तस्वीरे उतार रहा था। मेरे साथ मेरे मित्र भी थे। दिन भर मेरे इस काम को देखकर वे उकता गये। कहने लगे कि लोग मुम्बई घूमने आते है और आप यहाँ बेकार पौधो के पीछे पडे है। मैने उन्हे इस कार्य का उद्देश्य बताते हुये कहा कि मै इन वनस्पतियो के आधार पर ऐसी वनस्पतियो की सूची तैयार करना चाहता हूँ जो कि सुनामी के समय आपातकाल मे मुसीबत मे फँसे लोगो के काम आ सके। तो वे मजाक उडाते हुये बोले कि मुम्बई मे सुनामी आने से रहा। भगवान करे कि उनकी बात सच निकले क्योकि यदि यह प्राकृतिक आपदा इस शहर मे आयी तो तबाही मच जायेगी। सब जानते है कि समुद्र के किनारे बसे शहरो के लिये सुनामी एक बडी चुनौती है पर फिर भी सब इस नंगे सच से परदा किये बैठे है। सुनामी का कहर किसी भी समय आ सकता है। कुछ वर्ष पहले जब पहली बार सुनामी ने भारत देश के चरण स्पर्श किये थे तो तबाही का जो मंजर दिखा उससे हम सभी परिचित है। शुरु के कुछ घंटे महत्वपूर्ण थे क्योकि उस समय त...