Posts

Showing posts with the label Tsunami

क्या देशी वनस्पतियाँ कुछ राहत पहुंचा सकती है रेडियेशन से घिरे जापानियों को?

क्या देशी वनस्पतियाँ कुछ राहत पहुंचा सकती है रेडियेशन से घिरे जापानियों को? -पंकज अवधिया "जापान में इन दिनों गेहूं से बनी बीयर की मांग तेजी से बढ़ रही है और कुछ भागों में इसकी कमी हो गयी है| किसी अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक ने विकिरण से बचने के लिए इसके प्रयोग का सुझाव दिया है| जापानी वैज्ञानिक यहाँ तक कि कुछ जापानी उच्चाधिकारी भी इसके पक्ष में खड़े दिखते हैं| उनका दावा है कि गेहूं के सत से तैयार बीयर में विकिरण के कारण होने वाली गुणसूत्रीय विकृति को कम करने की ३४ प्रतिशत तक क्षमता है| बीयर में अल्कोहल होना ही चाहिए क्योकि बिना अल्कोहल की बीयर गेहूं के सत को ठीक से पचने नहीं देती है| " मेरे जापानी मित्र शिंजी टकारा अपने १७ मार्च के संदेश में लिखते हैं| वे सुरक्षित हैं पर विकिरण यानि रेडियेशन के खतरे से चिंतित हैं| जापान में फ़ैल रहे विकिरण की खबरों के बीच मुझे बार-बार बकव्हीट का नाम याद आ रहा है| बरसों पहले किये गए लम्बे अनुसन्धान में इसकी पहचान ऐसी वनस्पति के रूप में की गयी थी जिस पर आश्रित रहने व...

क्या हम तैयार है मुम्बई मे सुनामी के कहर के लिये?

क्या हम तैयार है मुम्बई मे सुनामी के कहर के लिये? - पंकज अवधिया पिछले वर्ष मै मुम्बई के आस-पास उपलब्ध वनस्पतियो की तस्वीरे उतार रहा था। मेरे साथ मेरे मित्र भी थे। दिन भर मेरे इस काम को देखकर वे उकता गये। कहने लगे कि लोग मुम्बई घूमने आते है और आप यहाँ बेकार पौधो के पीछे पडे है। मैने उन्हे इस कार्य का उद्देश्य बताते हुये कहा कि मै इन वनस्पतियो के आधार पर ऐसी वनस्पतियो की सूची तैयार करना चाहता हूँ जो कि सुनामी के समय आपातकाल मे मुसीबत मे फँसे लोगो के काम आ सके। तो वे मजाक उडाते हुये बोले कि मुम्बई मे सुनामी आने से रहा। भगवान करे कि उनकी बात सच निकले क्योकि यदि यह प्राकृतिक आपदा इस शहर मे आयी तो तबाही मच जायेगी। सब जानते है कि समुद्र के किनारे बसे शहरो के लिये सुनामी एक बडी चुनौती है पर फिर भी सब इस नंगे सच से परदा किये बैठे है। सुनामी का कहर किसी भी समय आ सकता है। कुछ वर्ष पहले जब पहली बार सुनामी ने भारत देश के चरण स्पर्श किये थे तो तबाही का जो मंजर दिखा उससे हम सभी परिचित है। शुरु के कुछ घंटे महत्वपूर्ण थे क्योकि उस समय त...