तेलिया कंद : दुनिया जिसकी दीवानी है
तेलिया कंद : दुनिया जिसकी दीवानी है - पंकज अवधिया जरा कल्पना करिये एक ऐसे कंद की जिसकी रक्षा सर्प के जिम्मे हो| ऐसा कंद जिसमे लोहे को गलाने की क्षमता हो| ऐसा कंद जिसके आस-पास की मिट्टी कंद के रस से तैलीय हो गयी हो| जो दुर्लभ हो और सभी को दिखाई न पड़े| बस विधि-विधान से उस कंद तक पहुंचने वाले को ही वह दिखे| ऐसा कंद जिसे अपने पास रखते ही आप विश्व की सारी शक्तियों के केंद्र बन जाए| जिस स्त्री या पुरुष की ओर देखे वह आपके वश में हो जाए| पैसों की बरसात होने लगे| ऐसे बरसात जो फिर रोकने से नही रुके| यदि ऐसा कंद कोई आपको देना चाहे तो आपमें से बहुत से लोग इसकी मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हो जायेंगे| ऊपर जिस कंद के लिए यह सब बातें कही गयी हैं उस कंद का नाम है तेलिया कंद| तेलिया कंद एक ऐसा नाम है जिसके पीछे पूरी दुनिया दौडती है| छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि भारत के बड़े शहरों से लेकर कनाडा और पेरिस से न केवल भारतीय पर बल्कि गोरे भी किसी भी कीमत पर बस इसे पा लेन...