ट्रेडीशनल एलिलोपैथिक नालेज से जल्दी ही होगी भारतीय कृषि और आधुनिक चिकित्सा समृद्ध
पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान के साथ मेरी जीवन यात्रा-4 - पंकज अवधिया ट्रेडीशनल एलिलोपैथिक नालेज से जल्दी ही होगी भारतीय कृषि और आधुनिक चिकित्सा समृद्ध बिटिया को ल्यूकोडर्मा की समस्या है, कृपया बाकुची या बाउची के बीज की व्यवस्था कर दें या फिर हम देश भर से बाकुची खरीदते हैं| हमें एक ट्रक बीजों की जरूरत है| क्या आप सप्लायर के पते बता सकते हैं? ऐसे न जाने कितने सन्देश रोज मेरे मेल बाक्स में आते रहते हैं| मैं उत्तर देने के पहले असमंजस में पड़ जाता हूँ| बाकुची तो आसानी से मिल सकती है पर असमंजस उसके प्रकार को लेकर होता है| हमारे प्राचीन और आधुनिक ग्रन्थ केवल एक प्रकार की बाकुची की बात करते हैं जबकि पारम्परिक चिकित्सा में दसों नहीं सैकड़ों प्रकार की बाकुची होती है और प्रत्येक प्रकार के अपने विशिष्ट औषधीय गुण होते हैं| पारम्परिक चिकित्सक हर बार अपनी आवश्यक्तानुसार इन प्रकारों को तैयार करते हैं और फिर साल भर इनकी सहायता से रोगियों का उपचार करते हैं| ल्यूकोडर्मा जैसे रोग जिसमे दुनिया भर में अलग-अलग रूपों में बाकुची का प्रयोग होत...