Posts

Showing posts with the label Paramparik Gyan

तैयारी शरद पूर्णिमा की श्वांस रोगियों के लिए उपयोगी जड़ी-बूटियों के साथ

पंकज अवधिया की जंगल डायरी ( अक्टूबर, २०११ से आगे) भाग-१ तैयारी शरद पूर्णिमा की श्वांस रोगियों के लिए उपयोगी जड़ी-बूटियों के साथ - पंकज अवधिया शरद पूर्णिमा आने वाली है| सालों से उन पारम्परिक चिकित्सकों के अथक परिश्रम और निस्वार्थ सेवाओं को देख रहा हूँ जो हर साल बेसब्री से इस दिन की प्रतीक्षा करते हैं और फिर शरद पूर्णिमा की रात जब हजारों की संख्या में श्वांस रोग से प्रभावित आम लोग एकत्र हो जाते हैं तो रात भर जागकर बिना थके उन्हें अपने हाथों से बनाई विशेष खीर खिलाते रहते हैं| इसके लिए कोई पैसे नही लिए जाते हैं| दूध से लेकर शक्कर और सबसे महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों सभी का खर्च स्वयम वहन करते हैं| "ये तो जस का काम है|" वे कहते हैं| उन्हें असंख्य लोगो की दुआएं मिलती है| इससे बढ़कर और क्या हो सकता है भला| क्या एक बार एक चम्मच या उससे कुछ अधिक मात्रा में खीर का सेवन मौसम भर श्वांस रोगों से मुक्त रख सकता है? यह अहम् प्रश्न है विशेषकर आधुनिक युग के सन्दर्भ में क्योंकि आज का मानव दूषित वातावरण में रहने को मज...