Posts

Showing posts with the label Alstonia

अस्थमा के लिए उत्तरदायी सजावटी वृक्ष से क्या नई राजधानी बची रह सकेगी?

अस्थमा  के लिए उत्तरदायी सजावटी वृक्ष से क्या नई राजधानी बची रह सकेगी?                                        -पंकज अवधिया    वर्ष १९९२ में जब आई.आई.टी. कानपुर परिसर में अचानक ही बड़ी संख्या में लोग अस्थमा (दमा) के शिकार होने लगे तो इसके कारण की खोज की जाने लगी| पता चला कि हाल ही में फूलों से लदे दस से अधिक  सप्तपर्णी   के वृक्षों को काटा गया था| इस प्रक्रिया में उनके परागकण हवा में बिखर गए और आस-पास रहने वालों को अस्थायी अस्थमा हो गया|  सप्तपर्णी  से एलर्जी न केवल आम लोगों के लिए बल्कि विशेषज्ञों के लिए भी नयी बात थी| उस समय विज्ञान इसके बारे में ज्यादा कुछ कहता नहीं था| आई.आई.टी. कानपुर परिसर में  सप्तपर्णी  के हजारों वृक्ष हैं| आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि छत्तीसगढ़ विशेषकर रायपुर में इसके अनगिनत वृक्ष मौजूद हैं| इन्हें सजावटी वृक्षों की तरह सडक के दोनों ओर बड़ी संख्या में लगाया गया है और लगातार लगाया जा रहा है| वर्ष १९९२  के बाद इस पर...