औषधीय फसल केवॉच ( म्यूकूना प्यूरियेन्स ) की वर्तमान दशा और दिशा: मेरे अनुभव
औषधीय फसल केवॉच ( म्यूकूना प्यूरियेन्स ) की वर्तमान दशा और दिशा: मेरे अनुभव पंकज अवधिया , वनौषधी विशेषज्ञ , रायपुर (छत्तीसगढ़) यूं तो केवॉच को हम सभी इसकी फलियों में उपस्थित छोटे-छोटे रोमों के कारण होने वाली असहनीय खुजली के कारण जानते हैं पर बतौर औषधीय वनस्पति न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के चिकित्सकीय ग्रंथों में इसे सम्माननीय स्थान प्राप्त है। विश्व के किसी हिस्से में जमीन की उर्वरता बढ़ाने के लिए इसकी खेती की जाती है तो किसी हिस्से में बतौर औषधीय फसल इसे उगाया जाता है। भारत में अनंत काल से पारंपरिक चिकित्सकों के अलावा आम लोग भी इस वनस्पति का प्रयोग कर रहें हैं। इसके सभी पौध भाग दिव्य औषधीय गुणों से परिपूर्ण हैं। अक्सर इसके बीजों का ही प्रयोग किया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम म्यूकूना प्यूरियेन्स है। यह एक फलीदार पौधा है। हमारे देश में म्यूकूना की कई प्रजातियाँ पाई जाती है। पर इस प्रजाति का ही उपयोग ज्यादातर होता है। इस प्रजाति के भी दो प्रकार पाये ज...