ब्लड कैंसर के फार्मूले से मानसिक अवसाद, ऐसे में तगर को करें तुरंत याद


ब्लड कैंसर के फार्मूले से मानसिक अवसाद, ऐसे में तगर को करें तुरंत याद

पंकज अवधिया





पीतबाला पर आधारित  हर्बल फार्मूलेशन के बारे में आपने जो जानकारी भेजी थी उसे मैंने पढ़ा है. हमारे देश के पारम्परिक चिकित्सक पीढीयों से ऐसे नुस्खों का सफलतापूर्वक प्रयोग कर रहे हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि आपके शोधदल ने ब्लड कैंसर के लिए एक हर्बल फार्मूला विकसित किया है. आप मेरे पास इसकी खामियां दूर करने आये हैं. आपका स्वागत है.



आप के शोधदल में देश भर के वैज्ञानिक है पर ज्यादातर नागपुर से आये हैं. आपने बताया कि आपका दल पिछले बीस वर्षों से रक्त कैंसर के फार्मूले के विकास में निरंतर लगा हुआ है. आपको अब जाकर कुछ सफलता मिली है. आपको इस फार्मूले में बहुत सी खामियां दिखाई पड़ी है. इन्हें दूर करने के लिए आप दुनिया भर के विशेषज्ञों से मिले पर आपको आशातीत सफलता नही मिली. मैं आपकी मदद करूंगा.



आपके फार्मूले के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसे लेने के बाद रोगी के आँखों की रोशनी कम हो जाती है. ऐसा आपके फार्मूले में प्रयोग की गयी चार की जड़ के कारण है. इसकी नकारात्मक प्रतिक्रिया फार्मूले के अन्य घटकों से हो रही है. इसके स्थान पर यदि आप पद्माख का प्रयोग करेंगे तो आपके फार्मूले का यह दोष खत्म हो जाएगा.



आपके फार्मूला का दूसरा दोष है इसके लम्बे प्रयोग के कारण बवासीर की समस्या का होना.  ऐसा तब होता है जब फार्मूला चालीस वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को दिया जाता है. यह समस्या फार्मूले में अमरबेल की उपस्थिति के कारण हो रही है.



आप इसे हटाए नही बल्कि इसमें काकोली को शामिल कर दें. इससे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा. यदि काकोली न मिले तो आप गस्ती नामक वृक्ष की छाल भी मिला सकते हैं.



जब यह फार्मूला उन रोगियों को दिया जाता है जो दिन में दो बार दूध पीते हैं तो उन्हें जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है. यह समस्या फार्मूले में रोहिना की छाल की उपस्थिति के कारण हो रही  है. आप इसे हटा दें और इसके स्थान पर हस्तीकर्ण पलाश का प्रयोग करे. यदि इसे खोजने में आपको परेशानी हो तो आप मुझे बताएं. हमारे पारम्परिक चिकित्सकों के पास यह उपलब्ध है.



जब यह फार्मूला ऐसे रोगियों को दिया जाता है जो कि मानसिक अवसाद से ग्रस्त है तब उनकी हालत और बिगड़ जाती है. इस समस्या का मूल कारण फार्मूले में शामिल  की गयी बच नामक बूटी है. आप इसे हटा दें और तगर को शामिल कर लें. तगर की मात्रा पर विशेष ध्यान दें. इसे अल्प मात्रा में ही शामिल करें.



मुझे विश्वास है कि इन दोषों को दूर करने के बाद आपका फार्मूला सही हो जाएगा. यदि आपके सामने कोई नई समस्या आती है तो मैं आपकी मदद करने को तैयार हूँ.

  

मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं .

-=-=-

कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 




सर्वाधिकार सुरक्षित


-=-=- 

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम