Posts

Consultation in Corona Period-220

Consultation in Corona Period-220 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "मित्र मैं तुम्हें कैसे भूल सकता हूँ। गाजर घास मामले में तुम्हारी भूमिका मुझे आज तक याद है। फिर भी मैं तुम्हारी मदद करूंगा और कैंसर की अंतिम अवस्था में पहुंचे तुम्हारे बेटे के लिए जो भी मदद संभव होगी वह करूंगा।" मैं अपने कॉलेज के मित्र से बात कर रहा था जिसके बेटे को पेट का कैंसर हुआ था और अब यह लाइलाज हो चुका था। कुछ वर्षों पहले मुझे उत्तर भारत की एक कंपनी ने अपने फार्म में गाजर घास के नियंत्रण के लिए आमंत्रित किया था। उनके 300 एकड़ से भी अधिक बड़े फॉर्म में गाजर घास का कब्जा था और उसके कारण किसी भी तरह की वनस्पति अच्छे से नहीं उग पा रही थी। वे इसका प्रभावी प्रबंधन करना चाहते थे ताकि समस्या का पूरी तरह से अंत हो जाए। गाजर घास पर मेरे शोध कार्यों को देखकर उन्होंने मुझे आमंत्रित किया था। जब मैंने उनके फॉर्म का सर्वेक्षण किया तो मुझे यह समस्या बहुत ही भयावह नजर आई क्योंकि गाजर घास बहुत ज्यादा फैली हुई थी और उसे नियंत्रित करना बहुत कठिन था। उनके फॉर्म से लौटते वक्त जब मैं एक होटल में रुका तो वहां मेरी मुलाकात मे...

Consultation in Corona Period-219

Consultation in Corona Period-219 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "Abnormal electrical conduction in the heart. हमारी बिटिया की रिपोर्ट में मुख्य तौर पर यही लिखा गया है। उसे हार्ट डिजीज है जिसके कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। यह अनुवांशिक हो सकता है ऐसा डॉक्टरों ने कहा है। उसे बहुत संभाल कर रखने की जरूरत है क्योंकि उसे सांस लेने में बहुत तकलीफ होती है और उसकी मांसपेशियां कमजोर होती जा रही है। अभी तक वह पढ़ने लिखने में बहुत दक्ष थी। सबसे आगे रहती थी। नई नई चीजों को सीखने में उसे विशेष तौर पर अच्छा लगता था पर अचानक इस बीमारी का पता चलने के बाद सब कुछ जैसे खत्म हो गया। अब उसका मन किसी भी चीज में नहीं लगता है। वह खोई सी रहती है। किसी से बात नहीं करती है। न हमसे न अपने मित्रों से। बस उसे दिनभर बिस्तर में लेटे रहना अच्छा लगता है। उसे बहुत कमजोरी हो गई है इसलिए हमने कई तरह के टॉनिक उसे दिए हैं और डॉक्टर ने जो भी दवा सुझाई उनका प्रयोग नियमित रूप से कर रहे हैं पर उसकी हालत में किसी भी तरह से सुधार नहीं हो रहा है। हम उसे देशभर के डॉक्टरों के पास लेकर गए फिर हमने पारंपरिक ...

Consultation in Corona Period-218

Consultation in Corona Period-218 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "जैसे मैं दूसरे मरीजों की चिकित्सा करता हूं वैसे ही मैंने अपने पिताजी की चिकित्सा की। जब उन्हें मेमोरी लॉस की समस्या होने लगी तो मैंने उन्हें दवा दी। जब उनकी जबान लड़खड़ाने लगी तो उसके लिए भी मैंने दवा दी। जब उन्हें अनिद्रा की शिकायत होने लगी तब मैंने उसका समाधान करने की कोशिश की। जब उन्हें मिर्गी जैसे फिट्स आने लगे तो मैंने अपनी ओर से सबसे अच्छी दवा दी पर अब तो उनकी समस्या बढ़ती ही जा रही है और इस तरह दवाओं की संख्या भी। मैंने समझ लिया कि यह मेरे बस की बात नहीं है इसलिए मैंने अपने चिकित्सक मित्रों के पास इस केस को भेजा पर उन्होंने भी वही किया जो कि मैंने किया अर्थात मेरी चिकित्सा में किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं थी पर पिताजी का स्वास्थ सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है। उनकी दिमाग की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। वे जिंदगी भर स्वस्थ रहे और किसी भी तरह की दवाओं का सेवन नहीं किया। अब बुढ़ापे में उन्हें नाना प्रकार की दवाओं का सेवन करना पड़ रहा है।" दिल्ली से मेरे न्यूरोलाजिस्ट मित्र ने जब अपने पिताजी की समस्या ...

Consultation in Corona Period-217

Consultation in Corona Period-217 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "ये सारी रिपोर्ट है हमारे पिताजी की जिनको कि फेफड़े का कैंसर है। वे अभी भारत से बाहर है। जब अमेरिका से वापस लौटेंगे तब वे आपसे मुलाकात करेंगे और आपसे परीक्षण करवाएंगे। तब तक क्या आप उन्हें ऐसे किसी फार्मूले के बारे में जानकारी दे सकते हैं जिसका प्रयोग करने से उनके शरीर में कैंसर के कारण होने वाली कमजोरी पूरी तरह से ठीक हो जाए? उनके चिकित्सक कहते हैं कि शरीर की कमजोरी ठीक होते ही उनका फिर से परीक्षण किया जाएगा और उसके बाद ही कीमोथेरेपी का उपचार शुरू किया जाएगा। अभी उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि कीमोथेरेपी की जा सके। वे लगातार काम करते रहते हैं। उन्हें अपने काम से बेहद प्यार है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने को कहा है और किसी भी तरह से व्यस्त रहने से मना किया है पर फिर भी वे कहां मानते हैं। हमारे लाख मना करने के बावजूद वे अपने काम के लिए अमेरिका चले गए और अब 2 महीने के बाद ही वापस लौटेंगे।" उत्तर भारत से आए एक सज्जन ने जब मुझसे संपर्क किया तो मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी मदद करूंगा। मैंने उनके पिताजी की सारी रिपोर...

Consultation in Corona Period-216

Consultation in Corona Period-216 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "पिताजी रेलवे में लोको पायलट थे। एक बार जब कुछ बच्चे उनकी ट्रेन के नीचे आकर मर गए तब उन्हें बहुत अधिक मानसिक आघात लगा। उनकी नौकरी पर तो किसी भी तरह का कोई असर नहीं हुआ पर वे अपने आप ही नौकरी से दूर हो गए और घर में अपना समय बिताने लगे। उनके साथियों ने उनको बहुत समझाने की कोशिश की कि उनकी गलती कहीं नहीं थी। बच्चे ही खेलते खेलते रेलवे ट्रैक पर आ गए थे पर वे इसे मानने को तैयार नहीं थे और दोबारा उन्होंने फिर कभी लोको पायलट की भूमिका नहीं निभाई। धीरे-धीरे उनके सिर में दर्द होना शुरू हुआ जो कि असहनीय होता गया। डॉक्टरों ने पहले बताया कि यह मानसिक आघात के कारण हो रहा है और उन्होंने बहुत सारी दिमाग को शांत करने वाली दवाएं दी पर जब यह दर्द बढ़ता गया तब डॉक्टर ने बताया कि यह एक तरह का माइग्रेन हो सकता है। जब हमें माइग्रेन का पता चला तब हमने इसके बारे में सारी जानकारी जुटाई। अलग-अलग चिकित्सकों से मिले और लगभग सभी प्रकार की दवा पद्धतियों को आजमा कर देखा पर पिताजी के दर्द में किसी भी तरह से कोई परिवर्तन नहीं हुआ। धीरे-धीरे उनकी...

Consultation in Corona Period-215

Consultation in Corona Period-215 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "हम पिछले 50 सालों से पारिजात पर शोध कर रहे हैं। इसके औषधीय गुणों के बारे में और इससे बनने वाले फ़ार्मूलेशन्स के बारे में। हम चाहते हैं कि आप पूरे 3 दिनों तक हमारे साथ रहें। हम दिन भर इसी वनस्पति पर बात करेंगे और अपनी समस्याओं को आपके सामने रखेंगे। आप उनके समाधान बताइएगा। फिर उस पर हम अमल करने की कोशिश करेंगे। हम जानते हैं कि आपने पारिजात पर बहुत अधिक शोध किया है और उन शोध कार्यों को अपनी पुस्तकों के माध्यम से इंटरनेट पर ऑनलाइन किया है। आपकी सभी पुस्तकें हमारे पास उपलब्ध हैं और हम पिछले कई सालों से उनका अध्ययन कर रहे हैं। हमने आपके आने-जाने की व्यवस्था कर दी है। आपने बताया कि आप रात को जल्दी सो जाते हैं और आपका आखिरी भोजन दोपहर को तीन बजे हो जाता है। उसी हिसाब से हमने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। हमने आपकी यात्रा का प्रबंध कर दिया है और साथ ही आपकी फीस भी जमा कर दी है। आशा है कि आप जल्दी ही हमें समय देंगे।" उत्तर भारत के प्रसिद्ध आयुर्वैदिक शोध संस्थान के डायरेक्टर का जब यह संदेश आया तब मैंने उन्हें ...

Consultation in Corona Period-214

Consultation in Corona Period-214 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "हां मुझे याद है जब आप 10 साल पहले मुझसे मिलने लंबी यात्रा करके आए थे। आपको भगंदर की समस्या थी। साथ में बवासीर की भी समस्या थी। आपको भयंकर कब्जियत की शिकायत थी और आप तरह-तरह की चिकित्सा करवा रहे थे। बनारस के एक वैद्य से क्षार सूत्र विधि के द्वारा आप भगंदर की चिकित्सा करवा रहे थे। बवासीर के लिए आपने तीन बार ऑपरेशन करवाया था पर सभी विशेषज्ञ यह कह रहे थे कि आप अपनी कब्जियत से छुटकारा पाइए। उसके बाद ही इस समस्या का पूरी तरह से समाधान हो सकेगा। आपने बताया था कि आपको कब्जियत की शिकायत कभी भी नहीं रही। यह हाल ही में शुरू हुई है। बचपन से आपका पेट दिन में दो बार बिना किसी समस्या के साफ होता रहा है। पेट की सफाई के लिए आप लगातार रेचकों का प्रयोग करते हैं पर जिस दिन भी रेचक का प्रयोग नहीं करते हैं उस दिन कब्जियत की शिकायत हो जाती है। आपने मुझे विस्तार से अपनी समस्या के बारे में बताया था और अपनी सारी रिपोर्ट दिखाई थी। साथ ही आपने अपने बनारस के वैद्य से भी बात कराई थी जिन्होंने बताया था कि उन्होंने ऐसा जटिल मामला कभी भी नहीं द...

Consultation in Corona Period-213

Consultation in Corona Period-213 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "मुझे हार्ट की गंभीर समस्या है और मैं आपसे मिलने रायपुर नहीं आ सकता क्योंकि डॉक्टर ने इतनी लंबी यात्रा करने के लिए मना किया है। मैं अपनी सारी रिपोर्ट आपके पास भेज रहा हूं और आपकी फीस भी जमा कर रहा हूं ताकि आप दार्जिलिंग आकर मुझसे मुलाकात कर सके। मैं एक चाय कंपनी का मालिक हूं। हमारा बागान दार्जिलिंग के रास्ते में है और हेड ऑफिस कोलकाता में है। मिस्टर मुखर्जी आपसे संपर्क में रहेंगे और आपके आने जाने का पूरा प्रबंध करेंगे।" दार्जिलिंग के पास से जब यह संदेश आया तो मुझे संदेश भेजने वाले का नाम जाना पहचाना लगा। फिर मुझे याद आया कि आज से 20 साल पहले उन्होंने मुझे अपने चाय बागान में बुलवाया था। वे उसमें जड़ी बूटियों की खेती करना चाहते थे और उनकी विशेष रूचि सफेद मूसली में थी। पहले दो बार वे छत्तीसगढ़ आये। उसके बाद उन्होंने मुझे आमंत्रित किया कि मैं उनके फॉर्म में जाकर एक बार देखूं कि किन-किन जड़ी बूटियों की खेती वहां की जा सकती है। मैं वहां जाने के लिए तैयार हो गया और उन्होंने अपने मैनेजर के माध्यम से सारा प्रबंध कर द...

Consultation in Corona Period-212

Consultation in Corona Period-212 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "मुझे चौबीसों घंटे ऐसा लगता है जैसे कि मेरा शरीर बुरी तरह से तप रहा है। जैसे मेरे शरीर के अंदर किसी तरह की भट्टी जल रही है। यह जलती हुई आग की तपन किसी भी तरह से कम नहीं होती है। मैं जब इसके लिए ठंडे पानी का उपयोग करती हूं तो थोड़ी देर तक राहत मिलती है उसके बाद मुझे सर्दी हो जाती है। मैं दिन में कई बार नहाती हूं ठंडे पानी से फिर भी यह तपिश खत्म नहीं होती है। शरीर में ऐसा लगता है कि पानी का पूरी तरह से अभाव हो गया है। इस गर्मी की वजह से मेरी पलकें सूख जाती हैं और मुँह भी पूरी तरह से सूख जाता है। मुझे बहुत बेचैनी का अनुभव होता है। बहुत भूख लगती है पर खाना खाते ही अपच की समस्या हो जाती है और खट्टी डकार आने लग जाती हैं। अपनी समस्या के लिए जब मैं उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक पारंपरिक चिकित्सक से मिली तो उन्होंने मेरी पूरी तरह से जांच की और बताया कि मेरे शरीर के स्रोत बंद है इसलिए शरीर में बहुत अधिक विजातीय तत्व जमा हो गए हैं जिनकी सफाई करना बहुत जरूरी है। उन्होंने अच्छी जीवन पद्धति अपनाने की सलाह दी और कई तरह के फंक्शनल फूड सुझ...

Consultation in Corona Period-211

Consultation in Corona Period-211 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "शादी के 6 महीने बाद से ही मुझे किडनी की समस्या होने लगी। मैंने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए किडनी की पूरी तरह से जब जांच कराई तो पता चला कि उसमें एक प्रकार का ट्यूमर है जो कि बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर यह बताने में असमर्थ थे कि यह कैंसर है या नहीं। उनमें दुविधा की स्थिति थी पर उन्होंने कहा कि ट्यूमर को यदि कम किया जाए तो किडनी की स्थिति को सुधारा जा सकता है पर स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही थी और मुझे डायलिसिस के लिए जाना पड़ा। पहले तो बहुत दिनों के अंतराल में डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था पर धीरे-धीरे यह अंतराल कम होता गया और हर टेस्ट के बाद यह पता चलता गया कि ट्यूमर का आकार बढ़ता जा रहा है। मेरी उम्र 25 वर्ष है और मैं उत्तरांचल की एक अध्यात्मिक संस्था से जुड़ा हुआ हूं। जब मैंने अपने गुरु जी को अपनी समस्या के बारे में बताया और कहा कि अब मेरी जान खतरे में पड़ गई है तो उन्होंने आपके बारे में बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई वैज्ञानिक है जो कि लकड़ी से बना एक विशेष तरह का गिलास देते हैं। उस गिलास ...

Consultation in Corona Period-210

Consultation in Corona Period-210 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "मल के साथ खून आने का पता जैसे ही मुझे चला तो मैं बहुत घबरा गया। मैंने तुरंत ही चिकित्सक से मिलने की योजना बनाई और जब चिकित्सक के पास पहुंचा तो उन्होंने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई तरह के परीक्षण कराने का निर्देश दिया। जल्दी ही परीक्षण हो गए और उनके परिणाम भी आ गए। उनसे कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। न भगंदर की समस्या थी न बवासीर की न ही किसी प्रकार का कैंसर था। मैं बहुत कमजोर होता जा रहा था और इस बात का पता चलने के बाद कि मल के साथ खून जा रहा है मैं और भी मानसिक रूप से कमजोर होता गया। अब मैंने हर बार मल त्याग के समय मल को देखना शुरू किया ताकि उसके साथ निकलने वाले खून का पता लगा सकूं। मैंने देखा है कि यह तो रोज की समस्या है। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। उसके बाद मैंने ध्यान दिया कि अब खून नहीं निकल रहा है। मैंने एक वैद्य से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि शरीर में बहुत अधिक गर्मी होने पर भी ऐसा होता है। यह रक्तपित्त की समस्या भी हो सकती है। इस आधार पर उन्होंने बहुत सारी दवाएं दी। इनका मैं लगातार प्रयोग करता ...

Consultation in Corona Period-209

Consultation in Corona Period-209 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "अगर आप कहते हैं कि जिन्हें वैक्सीन लगाया जाना है उनकी इम्युनिटी तगड़ी होनी चाहिए तो मैं कहता हूं कि अगर इम्यूनिटी तगड़ी है तो फिर वैक्सीन की क्या जरूरत है? आप कहते हैं कि जब इस वैक्सीन का ट्रायल चल रहा था तब दसों लोग मौत के घाट उतर गए और सैकड़ों लोगों को ऐसी बीमारियां हो गई जो कि अब उनके जीवन में ठीक नहीं हो सकती हैं तब मैं कहना चाहूंगा कि इस वैक्सीन में सुधार की जरूरत है। आखिर हड़बड़ी किस बात की है? फिर आप कहते हैं कि आपने मीडिया का प्रबंधन कर लिया है और देश के बड़े चिकित्सकों को अपने नियंत्रण में कर लिया है। वैक्सीन से अगर किसी भी तरह की मौत होगी तो मीडिया कह देगा कि यह वैक्सीन से होने वाली मौत नहीं है और जिन चिकित्सकों को हमने अपने नियंत्रण में रखा है वे कह देंगे कि मीडिया में जो बात कही जा रही है वह सही है। मौत का कारण वैक्सीन नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से जुड़ पाऊंगा क्योंकि मुझे अपने लोगों को खतरे में डालकर धन कमाने का कोई भी शौक नहीं है। मैं इस वैक्सीन के बारे में अपने स्तंभ ...

Consultation in Corona Period-208

Consultation in Corona Period-208 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया "कोरोना ने हमारी पूरी कॉलोनी को खाली कर दिया है। कितने सारे लोग इस दुनिया से चले गए। अब जब वैक्सीन आ गई है तो मेरे डॉक्टर कहते हैं कि आप वैक्सीन के लिए उपयुक्त पात्र नहीं है। यदि आपके घुटने का ऑपरेशन अगले हफ्ते होता है तो आपको वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी क्योंकि आपको बहुत सारी ऐसी दवाएं दी जाएंगी जिनके प्रयोग के समय वैक्सीन नहीं दी जा सकती है। मेरे हस्बैंड पहले से ही बिस्तर पर है। पिछले महीने ही उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। अभी उन्हें जो दवाएं दी जा रही हैं वे ऐसी दवाएं हैं जिनके साथ वैक्सीन का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यदि दोनों को ही वैक्सीन नहीं लगेगी तो हम पूरे परिवार को कैसे संभाल पाएंगे? मैंने अपने घुटने की समस्या के लिए आपसे संपर्क किया है। जैसा कि मैंने आपको बताया कि अगले हफ्ते ही उसका ऑपरेशन होने वाला है पर मैं चाहती हूं कि यह आपरेशन कुछ समय के लिए टल जाए और मैं वैक्सीन लगवाने के बाद ही इस ऑपरेशन को करवा पाऊं।" गुजरात से एक 55 वर्षीय महिला ने जब मुझसे फोन पर परामर्श का समय मांगा तो मै...

Research Articles/Reports published in year 2006-07 on Biodiversity of Chhattisgarh

Wayback Machine ^^Research Articles/Reports published in year 2006-07 on Biodiversity of Chhattisgarh Note on Scientific Report titled ‘Traditional medicinal knowledge about herbs and herbal combinations used in treatment of Type II Diabetes in India with special reference to Chhattisgarh’. http://ecoport.org/ep?SearchType=earticleView&earticleId=3077&page=-1&checkRequired=Y Why your Methi is not giving desirable effects in treatment of Type II Diabetes? http://ecoport.org/ep?SearchType=earticleView&earticleId=3084&page=-1&checkRequired=Y Beeja can treat your Type II Diabetes but --- http://ecoport.org/ep?SearchType=earticleView&earticleId=3085&page=-1&checkRequired=Y Selection of medicinally rich Koha tree is a key to harness its potential in treatment of Type II Diabetes http://ecoport.org/ep?SearchType=earticleView&earticleId=3086&page=-1&checkRequired=Y New experiences while writing detailed scientific report on T...