Consultation in Corona Period-293 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया

Consultation in Corona Period-293 Pankaj Oudhia पंकज अवधिया मुझे लिवर सिरोसिस है मैं वैक्सीन लगाऊं कि नहीं। मुझे पिछले साल टीबी की बीमारी हुई थी। क्या मैं वैक्सीन लगवा सकती हूं। मैं कैंसर की अंतिम अवस्था में हूं और मेरे बचने की कोई उम्मीद नहीं है फिर भी क्या मैं वैक्सीन लगवा सकता हूं। मेरी बहुत सारी तेज दवायें चल रही है क्या उन दवाओं के साथ मैं वैक्सीन लगवा सकता हूं। ऐसे अनगिनत प्रश्न मेरे पास आते रहे विभिन्न माध्यमों से और मैं उन सभी से यही कहता रहा कि आप संबंधित चिकित्सक से मिलें या भारत सरकार की गाइडलाइन पढ़ें। उसके आधार पर ही निर्णय ले कि आपको वैक्सीन लगवानी चाहिए कि नहीं। इन प्रश्नों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि अब इस तरह के प्रश्न आने लगे कि तीसरी लहर में बच्चे प्रभावित होंगे तो क्या आप ऐसे देसी फंक्शनल फूड के बारे में बता सकते हैं जिनका प्रयोग करने से बच्चों को तीसरी लहर से पूरी तरह से बचाया जा सके। प्रश्नों की झड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मैं उन सभी को टालने की कोशिश कर रहा हूं। इस उम्मीद में कि हमारे योजनाकार इन प्रश्नों का जवाब देंगे और अपने देश के अकूत पारंपरिक चिकित्सकीय ज्ञान के आधार पर आम लोगों की मदद करेंगे जिससे कि देसी फंक्शनल फूड की सहायता से कोविड-19 की तीसरी लहर में बच्चों को बचाने का प्रयास किया जा सके। मैं मार्गदर्शन कर सकता हूं पर सही मायने में परामर्श तो भारत सरकार को ही देना है। उम्मीद है वे इस दिशा में जरूर विचार कर रहे होंगे। सर्वाधिकार सुरक्षित

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम