मुंह के कैंसर की दवा से नपुंसकता, जड़ी-बूटियों का ज्ञान ही आपको है बचा सकता पंकज अवधिया
मुंह के कैंसर की दवा से नपुंसकता, जड़ी-बूटियों का ज्ञान ही आपको है बचा सकता पंकज अवधिया आपने मुंह के कैंसर के लिए जो दवा विकसित की है उसके बारे में जानकार मुझे बहुत खुशी हुयी. आपने बताया कि रोग की आरम्भिक अवस्था में यह असरकारक है और कीमोथेरेपी जैसे आधुनिक उपचारों के बुरे प्रभावों से पूर्णत: मुक्त है. आप सब बंगलुरु से आये हैं और एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं. आपने पांच वर्षों की मेहनत से मुंह के कैंसर की दवा विक्सित की है. आपने जब इसे रोगियों पर आजमाया तो आपको अच्छे परिणाम मिले. कुछ रोगियों को कई तरह की समस्याएं हुयी. उन्ही समस्याओं के बारे में चर्चा करने के लिए आप सब मुझसे मिलने आये हैं. आपका स्वागत है. आपने बताया कि आपने काला बाला पर आधारित नुस्खा विकसित किया है जिसमे बीस तरह की जड़ी-बूटियाँ मिलाई गयी हैं. सभी जड़ी-बूटियाँ आप जंगलों से एकत्र करते है और फिर उसे लैब में तैयार करके रोगियों को देते हैं. आपने बताया कि जब इस नुस्खे को युवाओं को दिया जाता है तो उनमे नपुंसकता जैसे लक्ष्ण आने लगते हैं. मैं आपको बताना चाहता हूँ कि ऐसा नुस्खे में उप...