कैंसर में भुई आंवला, Sorafenib के साथ नही है भला

कैंसर में भुई आंवला, Sorafenib के साथ नही है भला
पंकज अवधिया




यदि आप कैंसर रोगी हैं तो कैंसर को अच्छी तरह से समझिये. आपकी बहुत से समस्याओं का कारण कैंसर हो सकता है पर सभी समस्याओं का कारण कैंसर नही होता है. कोई भी आपको कैंसर के नाम पर बरगला सकता है.

आप ब्राजील से लम्बी यात्रा करके मेरे पास आये हैं. आपको लीवर का कैंसर है और अब आधुनिक चिकित्सकों के अनुसार यह लाइलाज हो चुका है.

आपकी हालत बहुत खराब है. आप राजस्थान के किसी वैद्य से दवा ले रहे हैं पर आपको लाभ नही हो रहा है. मैंने आपकी आरम्भिक जांच की तो पाया कि आपका ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ा हुआ है और आपको ठंड लगकर बुखार आ रहा है. यह बहुत तेज बुखार है जो दवाओं से उतर जाता है पर फिर से बढ़ जाता है. कोई भी दवा स्थायी रूप से असर नही कर रही है.

आपके जबड़े में बहुत अधिक दर्द हो रहा है. आपको लगता है कि कैंसर की अंतिम अवस्था होने का कारण आपको इतना कष्ट उठाना पड़ रहा है.

इस कष्ट से बचने के लिए आप ब्राजील के चिकित्सकों द्वारा दी जा रही  Sorafenib नामक दवा भी ले रहे हैं और साथ ही वैद्य की दवा भी.

आपकी ऐसी हालत देखकर जो भी दवा सुझाता है आप उसे तुरंत ले लेते हैं पर आपकी हालत में सुधार नही हो रहा है. मैं आपके कष्ट को समझ सकता हूँ.

आपके वैद्य आपको भुई आंवला पर आधारित पारम्परिक औषधीय मिश्रण दे रहे हैं जिसमे वे तेरह प्रकार की जड़ी-बूटियों का प्रयोग कर रहे हैं.

आपने बताया कि वे कैंसर की चिकित्सा में महारत नही रखते हैं और लीवर विशेषकर पीलीया की चिकित्सा में माहिर हैं इसलिए उन्होंने आपको भुई आंवला पर आधारित  फार्मूला दे दिया और मान बैठे कि पीलिया के इस फार्मूले से आपका कैंसर ठीक हो जाएगा.

मैं आपको अपने अनुभव के आधार पर बताना चाहता हूँ कि आपके कैंसर की Sorafenib  नामक दवा की भुई आंवला के साथ नकारात्मक प्रतिक्रिया होती है जिसके कारण ऐसी समस्याएं होती हैं. यदि आप इन दोनों में से एक दवा का प्रयोग बंद कर देंगे तो आपके शरीर का तापमान स्थायी रूप से सामान्य हो जाएगा. ब्लड प्रेशर भी सामान्य हो जाएगा और जबड़े में होने वाला तेज दर्द भी ठीक हो जाएगा.  इन समस्याओं का आपके कैंसर से कोई लेना-देना नही है.

यदि आप चाहे तो मैं आपको नजदीक के एक पारम्परिक चिकित्सक के पास भेज सकता हूँ जो अपने पारम्परिक ज्ञान से अभी भी आपको इस भारी संकट से निकालने में सक्षम हैं.

मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम