कैंसर में कर्राफूल की जगह कर्रा का फूल, भूलकर भी न करना कभी यह भूल

कैंसर में कर्राफूल की जगह कर्रा का फूल, भूलकर भी न करना कभी यह भूल
पंकज अवधिया    



आप जैसे पढ़े-लिखे लोग ऐसी गलती करेंगे तो कैसे चलेगा.  आपने दूसरी खुराक दी होती तो आपका बेटा दुनिया से कूच कर गया होता.

आपके बेटे को रेक्टल कैंसर है. जब यह तेजी से फैलने लगा तो आपने आधुनिक उपचार के साथ पारम्परिक उपचार भी शुरू किया.

आपने मुझसे सम्पर्क किया तो मैंने आपको छत्तीसगढ़ के मैन्दानी भाग के एक पारम्परिक चिकित्सक के पास भेजा. उन्होंने आपके बेटे की अच्छे से जांच की और फिर आश्वस्त किया कि कैंसर ठीक हो जाएगा. उसके बाद ही दवा दी.

उन्होंने आपको जड़ी-बूटियों का मिश्रण दिया और फिर कहा कि आप पडोस के गाँव में जाकर कर्राफूल ले लें और इसी के साथ बेटे को दवाओं का सेवन कराएं.

आप जब वापस लौटने लगे तो आपने अपने ड्राइवर को यह बात बताई. वह स्थानीय व्यक्ति था. उसने कहा कि वह आपको कर्राफूल दिलवा देगा. बेकार ही पास के गाँव जाने की जरूरत नही है.

आप मान गये. उसने आपको कुछ फूल और फल दिए जिसे लेकर आप वापस आ गये. पारम्परिक चिकित्सक  के निर्देशानुसार आपने दवाएं दी तो पहली ही खुराक में आपके बेटे की हालत बिगड़ने लगी.

पहले उसे उल्टियां हुयी. उल्टी में खून निकल रहा था. फिर वह बेहोश हो गया. जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने बताया कि  बेटे के शरीर के सभी अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे हैं.

सारे लक्ष्ण बताते थे कि उसे कोई तेज विष दिया गया है. आप भागे-भागे मेरे पास आये और मुझसे सारी बातें बताई.

मैंने आपको कुछ जड़ी-बूटियाँ दी जिससे आधे घंटे के अंदर विष का असर खत्म हो गया. अब आपका बेटा ठीक है.

मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आपके पारम्परिक चिकित्सक ने आपको कर्राफूल नामक औषधीय चावल के साथ दवाओं को लेने को कहा था जो कि कर्रा नामक वनस्पति के समान दिखता है.

कर्रा  एक विषैली वनस्पति है. आपके ड्राइवर ने आपको कर्राफूल चावल के स्थान पर कर्रा का फूल और फल दे दिया जिससे आपके बेटे की हालत इतनी बिगड़ गयी.

डेढ़ होशियारी आपको बहुत महंगी पड़ी. यदि आप दूसरी खुराक दे देते तो तत्काल ही आपके बेटे की मौत हो जाती.

वर्षों से पारम्परिक चिकित्सकों से सम्पर्क में रहने के कारण मुझे इसके विष की काट करने वाली जड़ी-बूटियों के बारे में पता था इसलिए आपके बेटे की जान बच गयी.

अब आप नियमित उपचार फिर से शुरू करें.   

मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
-=-=-
कैंसर की पारम्परिक चिकित्सा पर पंकज अवधिया द्वारा तैयार की गयी 1000 घंटों से अधिक अवधि की  फिल्में आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. 
सर्वाधिकार सुरक्षित

-=-=-

Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम