पेट के कैंसर में धराशायी होती किडनी, ध्यान दें कौन सी दवा लेनी है और कितनी
पेट के कैंसर में धराशायी होती किडनी, ध्यान दें कौन सी दवा लेनी है और कितनी पंकज अवधिया चाहे अंगरेजी हो या देशी सभी दवाओं के लाभ भी है और हानि भी. किसी भी दवा को नुकसानरहित मानना आपकी भूल है. आप कनाडा से आये हैं और पेट के कैंसर से प्रभावित हैं. कनाडा में आपका आधुनिक उपचार चल रहा है पर आप लगातार भारत आते रहते हैं . हरिद्वार के किसी वैद्य से भी आपकी चिकित्सा चल रही है. कनाडा के डाक्टर कहते हैं कि आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंग तेजी से खराब होते जा रहे हैं. उन्होंने आपकी किडनी की जांच करके बताया है कि दोनों किडनियों की हालत खराब है. आपने इस बारे में अपने वैद्य से बात की है. उन्होंने तीन दवाएं बढ़ा दी हैं. पर आपको लाभ नही हो रहा है. आपने पहले मुझसे फोन पर लम्बी बात की और फिर अब समय लेकर मुझसे मिलने आये हैं. मैं आपकी मदद करूंगा. आपने बताया कि आपको पेट के कैंसर के लिए Methotrexate नामक दवा कनाडा के डाक्टर दे रहे हैं. आपके वैद्य आपको तीन तरह के अर्क दे रहे हैं कैंसर की चिकित्सा के लिए. बाद में उन्होंने तीन तरह के चूर्ण भी देना शुरू किया ...