गुटखे के कारण होने वाले कैंसर में कारगर कुछ प्रभावी औषधीय मिश्रण (Herbal Medicines for Oral Cancer due to Tobacco) -1

गुटखे के कारण होने वाले कैंसर में कारगर कुछ प्रभावी औषधीय मिश्रण (Herbal Medicines for Oral Cancer due to Tobacco) -1 



सरल सा  दिखने वाला यह औषधीय मिश्रण बड़ा ही कारगर हैं विशेषकर कैंसर की प्रथम अवस्था में. मैंने १३०० से अधिक केसों में इसके चमत्कारी असर को देखा है  ज्यादातर पारम्परिक कैंसर विशेषज्ञ इस मिश्रण के साथ दूध के प्रयोग के खिलाफ रहते हैं. कई विशेषज्ञ तो इसके साथ अदरक के प्रयोग की पाबंदी लगाते हैं. यह मिश्रण शाम के समय दिया जाता है. इसके साथ अंगूर का प्रयोग अच्छा माना जाता है. इसे विशेषज्ञ घर पर ही तैयार करते हैं. यह व्यवसायिक उत्पाद के  रूप में बाजार में नहीं मिलता है, 

इसके घटकों के बारे में आमतौर पर रोगियों को नहीं बताया जाता है. कई विशेषज्ञ तो इसमें कई तरह की जड़ी बूटियां मिला देते हैं ताकि इसकी सही पहचान छुपाई जा सके. 

मैंने पूरे देश में इसके प्रयोग को देखा है और इसे लेने वाले मरीजों से बात की है. कई रोगियों ने इसके सेवन के बाद पेट में जलन की शिकायत की. मेरा मानना है कि इसमें प्रयोग की जाने वाली जड़ी-बूटियां जब ठीक से शोधित नहीं होती है तब पेट में जलन की इस तरह की शिकायत होती है. 

वैसे तो विशेषज्ञ कटहल के प्रयोग पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाते हैं पर मैंने अपने अनुभव से यह जाना है कि कटहल के प्रयोग के बाद इसका सेवन उबकाई पैदा करता है. इस उबकाई को नीम्बू पानी के सरल प्रयोग से ठीक किया जा सकता है. मधुमेह के ऐसे रोगी जो मेटफार्मिन का प्रयोग करते हैं और जिन्हे गुटखे के कारण मुंह का कैंसर है वे इस मिश्रण का प्रयोग न करें. इस मिश्रण में आवश्यकतानुसार एक एक करके ३०० से अधिक प्रकार की जड़ी-बूटियां मिलाकर शक्तिशाली बनाया जा सकता है.  

इन जड़ी-बूटियों का नाम जानबूझकर नहीं बताया गया है ताकि जानलेवा स्व-चिकित्सा की प्रवृत्ति को टाला जा सके. आप विशेषज्ञ के पास जाएंगे तो वे आसानी से इसके बारे में बता देंगे.  


Comments

Popular posts from this blog

Some well known and promising traditional formulations and home remedies of Chhattisgarh, India needing scientific explanation. 6-405. [Compilation of Summaries and Research Articles] (New comments and results of recent [year 2005 onwards] Ethnobotanical surveys)

गुलसकरी के साथ प्रयोग की जाने वाली अमरकंटक की जड़ी-बूटियाँ:कुछ उपयोगी कड़ियाँ

तेलिया कंद से चमत्कारिक कैंसर उपचार: ठगी का एक और माध्यम